![]()
भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक बुधवार देर शाम अलवर उत्तर भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय, खैरथल पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की
बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत हुए कार्यों की समीक्षा से हुई। इस दौरान जिले में आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प, सफाई अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, सांसद खेल महोत्सव, स्वदेशी अपनाओ, जीएसटी प्रदर्शनी, आत्मनिर्भर भारत, और एक पेड़ माँ के नाम जैसे अभियानों पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने कहा कि इन अभियानों का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक केंद्र सरकार की नीतियों का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे “आत्मनिर्भर भारत” और “स्वदेशी अपनाओ” जैसे अभियानों को गांव-गांव तक पहुंचाकर जनभागीदारी को और अधिक मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल है, और प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसेवा के माध्यम से भाजपा के विचारों को धरातल तक पहुंचाना होगा।
बैठक में जीएसटी एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने के लिए स्थानीय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, युवाओं को स्टार्टअप और स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने तथा समाज में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रमेश रावत, जिला महामंत्री पवन यादव (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजस्थान), वरिष्ठ भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवचरण यादव, जिला मंत्री नीलम, एडवोकेट कंचन तिवारी, जिला प्रवक्ता एडवोकेट नरेंद्र चौधरी, सोशल मीडिया जिला प्रभारी विशेषर चौधरी, जिला प्रवक्ता नरेंद्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सज्जन मिश्रा, प्रवक्ता संजय मीर, मंडल अध्यक्ष मनीष गुप्ता, अश्विनी टाइगर, खैरथल मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, सतपाल चौधरी, पूर्व जिला मंत्री सुरेंद्र यादव, प्रशांत यादव, सुरेंद्र जांगिड़, नितिन सैनी, भारत यादव, किशनगढ़बास मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल, विजय यादव, पार्षद तेजसिंह सैनी, करण ओला, रामनिवास (जिला उपाध्यक्ष), अर्जुन सिंह, राजकुमार राजपूत सहित अनेक जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments