बालोतरा | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश संयोजक केके गुप्ता ने भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी की अनुशंसा पर जिला टोली की घोषणा की है।
जिला मीडिया प्रभारी राजेशपुरी ने बताया कि जिला संयोजक के पद पर जिला उपाध्यक्ष खेताराम प्रजापत, वहीं जिला सह संयोजक के पद पर पुरुषोत्तम जैन व मितेश यति को मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने नवीन दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे शीघ्र ही मंडल टीमों की घोषणा करें तथा प्रदेश नेतृत्व की ओर से सौंपे गए कार्यों को पूरी निष्ठा और तत्परता से संपन्न करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रमुख मिशन है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments