☜ Click Here to Star Rating


घटना वाले दिन पत्नी के शव के पास रोने का नाटक करता रहा आरोपी पति।

लूट और मारपीट की कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने वाला भाजपा नेता ही पत्नी का हत्यारा निकला। उसका किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसलिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या का प्लान बनाया।

.

हत्या के बाद वह उसे गोद में लेकर हॉस्पिटल पहुंचा। काफी देर तक पुलिस को गुमराह करता रहा। बार-बार बयान बदलता रहा। पुलिस को शक हुआ। उसे डिटेन करके सख्ती की गई तो सारे राज उगल दिए। यह पूरा मामला किशनगढ़ (अजमेर) का है। पुलिस ने आरोपी पति और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक नाबालिग को डिटेन किया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रोहित सैनी। प्रेम प्रसंग के कारण उसकी पत्नी से अनबन रहती थी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रोहित सैनी। प्रेम प्रसंग के कारण उसकी पत्नी से अनबन रहती थी।

रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ ससुराल गया था एसपी वंदिता राणा ने बताया- किशनगढ़ के उदयपुर कलां के रहने वाले रोहित सैनी (35) का किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस कारण उसकी पत्नी संजू सैनी (32) से अनबन रहती थी। संजू को रास्ते से हटाने के लिए रोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्लान बनाया।

रोहित पत्नी के साथ रक्षाबंधन पर रलावता गांव (ससुराल) गया था। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे दोनों ससुराल से लौट रहे थे। किशनगढ़ के हाथी खान से सिलोरा की ओर जाने वाले मार्ग पर रोहित के साथी रवि और एक नाबालिग पहले से ही मौजूद थे। जैसे ही रोहित तय की हुई जगह पर पहुंचा, रवि और नाबालिग के साथ मिलकर उसने संजू की हत्या कर दी।

गहने, मोबाइल, घड़ी, पर्स व बाइक लेकर रवि और नाबालिग फरार हो गए। रोहित ने घटना को लूट बताने के लिए झूठी कहानी रची। पुलिस ने रोहित और रवि को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग को डिटेन किया है।

शुरुआती कहानी में रोहित ने खुद को मारपीट में घायल बताया था। रोहित भाजपा मंडल महामंत्री है।

रोहित सैनी अपनी लहूलुहान पत्नी संजू सैनी को राहगीरों की मदद से गोद में उठाकर हॉस्पिटल पहुंचा और लूट व मारपीट कर हत्या की कहानी सुनाता रहा।

रोहित सैनी अपनी लहूलुहान पत्नी संजू सैनी को राहगीरों की मदद से गोद में उठाकर हॉस्पिटल पहुंचा और लूट व मारपीट कर हत्या की कहानी सुनाता रहा।

बार-बार बदलते बयानों से पुलिस को हुआ शक एएसपी दीपक कुमार ने बताया- राहगीरों की मदद से लहूलुहान पत्नी को रोहित बाइक से किशनगढ़ राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचा था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घायल रोहित सैनी से पूछताछ की। उसके बार-बार बदलते बयानों से शक गहरा गया। रविवार देर रात हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद रोहित को कस्टडी में लेकर गहन पूछताछ की गई, जिसमें वह टूट गया।

भाजपा नेता ने पुलिस को यह कहानी बताई थी पुलिस के अनुसार, हॉस्पिटल में पूछताछ के दौरान भाजपा नेता रोहित ने बताया था- पत्नी संजू 5 अगस्त को 4 साल की बेटी हीनल को घर पर ही छोड़कर 24 किलोमीटर दूर अकेले रलावता गांव (किशनगढ़) अपने पीहर गई थी। रक्षाबंधन पर वह (रोहित) स्कूटी लेकर उसे (संजू) लेने गया था।

वहां से लौटते समय सिलोरा में अपनी बुआ के घर जाकर भाई को राखी बांधनी थी। रास्ते में सिलोरा से लगभग 3 किलोमीटर पहले उनकी स्कूटी को कुछ बदमाशों ने रोक लिया। पीछे से भी एक बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद संजू को चाकू दिखाकर ज्वेलरी छीनने की कोशिश की। बदमाशों ने दोनों के साथ जमकर मारपीट की।

ज्वेलरी लूटने के बाद उन्होंने संजू के गले पर चाकू से वार कर दिया। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

हत्या के बाद मौके पर पड़ा चाकू और खून से सना तौलिया।

हत्या के बाद मौके पर पड़ा चाकू और खून से सना तौलिया।

2018 में हुई थी शादी रोहित और संजू की शादी 2018 में हुई थी। उनकी 4 साल की एक बेटी हीनल है। रोहित सोलर पैनल लगाने का काम करता है।

पूर्व सीएम ने भाजपा सरकार पर तंज कसा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी रविवार रात X पर पोस्ट लिखकर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा- ये है प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की हालत। चाहे खास हो या आम, कोई भी सुरक्षित नहीं है। जंगलराज’ के नारे के साथ लोगों को भड़का कर वोट मांगने वाली भाजपा अब लॉ एंड ऑर्डर के नाम पर चुप्पी साधे हुए है।

इतना संगीन मर्डर हो जाना इस बात का सबूत है कि सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है। इस प्रदेश में अब कोई भी, कहीं भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री, जो स्वयं गृह मंत्री भी हैं, आखिर कब जिम्मेदारी लेना सीखेंगे? जनता बेहद दुखी, परेशान और असुरक्षित है।

मामले को लेकर सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा-‘घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रारंभिक जांच में परिवार के लोगों पर ही संदेह है और कुछ को गिरफ़्तार किया गया है,ये भजनलाल जी की सरकार है। जल्द ही सभी आरोपी क़ानून की गिरफ्त में होंगे।’

भाजपा नेता की पत्नी की हत्या की यह खबर भी पढ़िए…

अजमेर में भाजपा नेता की पत्नी की गला रेतकर हत्या:रक्षाबंधन मनाकर ससुराल से लौट रहे थे, ज्वेलरी लूटने के बाद मारपीट, फिर मर्डर

अजमेर में भाजपा नेता की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या से दहशत फैल गई। बदमाशों ने महिला की ज्वेलरी लूटकर उसका गला रेत दिया। हमले में भाजपा नेता रोहित सैनी के भी गंभीर चोट आई है। (पूरी खबर पढ़ें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading