![]()
बीसलपुर बांध का आज तीसरा गेट बंद कर दिया है, अब 2 गेटों से पानी निकासी की जा रही है।
टोंक जिले में स्थित बीसलपुर बांध में पानी की आवक फिर कम पड़ने से सोमवार सुबह बांध का तीसरा गेट भी बंद कर दिया है। अब 2 गेट से पानी निकासी की जा रही है। इन गेट नंबर 9 और 10 को एक-एक मीटर खोलकर प्रति सेकेंड दोनों गेटों से 12 हजार 20 क्यूसेक पानी की निक
24 जुलाई को खोला था 1 गेट ज्ञात रहे कि 24 जुलाई को बांध फुल भरने के बाद बांध का एक गेट खोला था। तीसरे दिन ही पानी बढ़ने से 6 गेट खोल दिए थे। फिर कुछ दिन बाद पानी की आवक बांध में कम पड़ने से 5 गेट बंद कर दिए थे। फिर सप्ताह भर पहले तेज बारिश से पानी की आवक बढ़ी तो बांध के फिर 5 गेट और खोलकर 6 गेटों से पानी निकासी की गई।
पानी की आवक कम हुई फिर एक दो दिन बाद ही पानी की आवक कम पड़ने से 3 गेटों से पानी निकासी की जा रही थी। लेकिन फिर बांध में पानी की आवक कम पड़ने से सोमवार सुबह 6 बजे तीसरे गेट को बंद कर दिया गया है। अब दो गेटों से ही पानी निकासी की जा रही है
बांध का जल स्तर रखा जा रहा मेंटेन बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल ने बताया कि बांध का तीसरा गेट सोमवार सुबह बंद कर दिया है। अब दो गेट खोल रखे है। बांध का जल स्तर 315.50 मेंटेन कर बांध से प्रति सेकंड 20 हजार 20 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments