☜ Click Here to Star Rating


श्रीगंगानगर में चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त को ठेंगा दिखाते हुए एक और दो अक्टूबर की रात में ताबड़तोड़ चोरियां कीं। महज दो घंटे (रात 2 से 4 बजे) के बीच चोरों ने जवाहर नगर, हाउसिंग बोर्ड, दुर्गा विहार, महावीर इंटरनेशनल, वृद्ध आश्रम रोड और ब्लॉक एरिया

.

चोर वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक पर सवार होकर आते हैं।

चोर वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक पर सवार होकर आते हैं।

बाइक पर सवार चोरों ने 30 सेकंड प्रति घर की रफ्तार से वारदात को अंजाम दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। चोरों ने सोलर पैनल में लगी तांबे की केबल चुराईं। सोलर पैनल की अर्थिंग के लिए काले रंग की पाइप में तीन से चार तांबे की तारें होती हैं, जो छत से सड़क तक आती हैं। तांबे की ऊंची कीमत के कारण चोरों ने इन्हें निशाना बनाया। यह तारें न केवल महंगी हैं, बल्कि सोलर सिस्टम के संचालन में भी महत्वपूर्ण हैं।

चोरी की इन वारदातों ने लोगों में दहशत फैला दी है। शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। चोरों का हौसला इतना बुलंद है कि वे पुलिस की नाक के नीचे वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन अभी तक पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पाई। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बाद लोग अब सीसीटीवी लगवा रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading