पाली जिले के तखतगढ़ में घायल का उपचार करते हुए चिकित्साकर्मी।
पाली में एक पिकअप से बाइक बुधवार को टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए तखतगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जोधपुर रेफर किया गया।
तखतगढ़ थाने के हेड कॉन्स्टेबल पदमाराम ने बताया कि दुजाना टोल नाके के पास बुधवार को बाइक सवार तीन युवक पिकअप से टकरा गए। हादसे में दुजाना गांव निवासी 28 साल के किशोर पुत्र उमाराम मीणा की मौत गई। और बाइक पर सवार दुजाना गांव निवासी विसाराम पुत्र सेनाराम और गोविंद पुत्र शंकरलाल घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए तखतगढ़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हाई सेंटर रेफर किया गया।

को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करते हुए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments