![]()
ताला तोड़ने की कोशिश करते युवक सीसीटीवी में कैद हो गया।
बीकानेर के खाजूवाला में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। लाखों रुपए के मोबाइल चोरी का खुलासा होने के अगले ही दिन चोरों ने फिर एक मार्केट से करीब पांच लाख रुपए का तांबा चोरी कर लिया। चोरी की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस चोरो
सीसीटीवी फुटेज से पता चल रहा है कि यह घटना देर रात लगभग 2 बजे की है। चोरों की पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में करीब 6 चोर दुकान का शटर हाथों से तोड़ते हुए और सामान बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ताला तोड़ने की मशक्कत
सीसीटीवी में दिख रहा है कि एक चोर से ये ताला नहीं टूटा तो दूसरे ने आकर ताला तोड़ने में मदद की। इसके बाद बड़ी तसल्ली से एक दुकान का सामान बाहर निकालकर लाए। भारी भरकम तांबा बाहर निकालते समय कोई भी राहगीर यहां से नहीं गुजरा। ऐसे में चोरों ने पहले सारा सामान बाहर एकत्र किया और बाद में इसे एक वाहन में डालकर ले गए।
मार्केट के अंदर चोरी
जिस दुकान में चोरी हुई है, वो एक मार्केट में स्थित है। जहां पहले मार्केट का ताला तोड़ा गया और बाद में मार्केट की इस दुकान का शटर तोड़ा गया। इतने शोर शराबे के बाद भी किसी को चोरी का अहसास नहीं हुआ।
मोबाइल दुकान में चोरी
इससे पहले खाजूवाला मार्केट में स्थित मोबाइल दुकान में भी चोरी हुई। तब भी किसी को भनक नहीं लगी और चोर लाखों रुपए के मोबाइल और चार्जर लेकर फरार हो गए। हालांकि इस दुकान में चोरी के मामले में एक की गिरफ्तारी हो गई, जबकि दूसरा भी पुलिस हिरासत में है।
कंटेंट : इस्माइल खान, खाजूवाला
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments