☜ Click Here to Star Rating


बीकानेर से दिल्ली केंट तक चलने वाली वंदे भारत रेल का उद्घाटन तो 25 सितम्बर को होगा, लेकिन इसे आम यात्रियों के लिए 28 सितम्बर से शुरू किया जाएगा। रेलवे ने नया शेड्यूल जारी करते हुए श्रीडूंगरगढ़ में भी दो मिनट के ठहराव को स्वीकृति दे दी है। अब बीकानेर ज

.

रेलवे की ओर से जारी नया शिड्यूल इस आदेश में है। जिसे भाजपा प्रवक्ता मनीष सोनी ने जारी किया है।

रेलवे की ओर से जारी नया शिड्यूल इस आदेश में है। जिसे भाजपा प्रवक्ता मनीष सोनी ने जारी किया है।

बीकानेर से दिल्ली केंट तक पहुंचने में ये रेल 6 घंटे और 20 मिनट का समय लेगी। 447 किलोमीटर की ये यात्रा 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पूरी होगी। वंदे भारत के लिए जारी नए शेड्यूल में भी इसके बीकानेर से रवानगी का समय सुबह पांच बजकर चालीस मिनट ही है। खास बात ये होगी कि एक ही दिन में दिल्ली जाकर कोई भी व्यक्ति वापस आ सकता है। इस बीच यात्री पौने पांच घंटे दिल्ली में रुक भी सकता है। सुबह 5:40 बजे रवाना होने के बाद वो दिल्ली केंट 11.55 बजे पहुंचेगा। वापसी के लिए उसे ये ही ट्रेन चार बजकर 45 मिनट पर मिलेगी।

श्रीडूंगरगढ़ में दो मिनट का ठहराव

बीकानेर से रवाना होने के बाद ये रेल सीधे श्रीडूंगरगढ़ में रुकेगी। यहां दो मिनट का ठहराव होगा और इसके बाद आगे रवाना होगी और रतनगढ़ में ठहराव करेगी। सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी और ठीक दो मिनट बाद 6.33 पर रवाना होगी। वापसी में ये रेल श्रीडूंगरगढ़ 9.46 पर पहुंचेगी और 9.48 पर बीकानेर के लिए रवाना हो जाएगी। ऐसे में अब बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ के लिए भी वंदे भारत रेल की सुविधा मिल सकेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading