![]()
पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की
भीलवाड़ा जिले की कारोई थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में लगी है इससे कुछ ओर खुलासे होने की संभ
पेट्रोल पंप से उड़ाई बाइक
कारोई थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया की 24 अगस्त 2025 को प्रहलाद बैरवा ने एक रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि मैं रगसपुरिया चौराहा के पास एचपी पेट्रोल पम्प पर काम करता हूं। बाइक पेट्रोल पम्प पर ही खड़ी रहती है। 24 अगस्त रात को हम पम्प बन्द करके कमरे में सो रहे थे। इस दौरान अचानक बाहर से कुछ आवाज सुनाई दी।
चोर बाइक ले जा रहा था
हम सभी बाहर आए और आकर देखा तो मेरी बाइक को एक व्यक्ति पैदल चलाकर रोड़ पर ले जा रहा था। हम सभी ने उसका पीछा किया तो उसने बाइक को स्टार्ट किया। उसके साथ एक व्यक्ति और था। दोनों बैठकर गुरलां की तरफ भाग गए। जिसका हमने उसका पीछा किया लेकिन वो हमारे हाथ नहीं आए।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी को पकड़ा
इस रिपोर्ट पर एक टीम का गठन किया गया, इस टीम ने करीब 10 सीसीटीवी फुटेज चैक किए। आरोपी के रूट को तय कर टीम द्वारा मात्र 48 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा करते हुए नारायण नायक को गिरफ्तार किया। उसके पास चोरी की बाइक जब्त की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments