‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘बेटी प्रीमियर लीग’ का आयोजन किया जा रहा
बेटियों को क्रिकेट खेल में बढ़ावा देने और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘बेटी प्रीमियर लीग’ का आयोजन किया जा रहा है। इसकी ट्रॉफी लॉन्चिंग मंगलवार को होटल श्री रेजिडेंसी, धूलेश्वर गार्डन में की गई।
ट्रॉफी का अनावरण राइसा इवेंट्स के डायरेक्टर रमेश सारडा, अमित बोकाडिया और आरआर केबल के जीएम अजय कुमार ने किया। इस मौके पर आठों टीमों की जर्सी भी लॉन्च की गई। कार्यक्रम में अभिषेक चौधरी, पंकज बागड़ी, लाल अंकुर शर्मा, क्रिकेट कोच एस.एस. भाटी, एन.आर. गोरा, रफीक जोया, नंदकिशोर भिंडा और निरुपमा भिंडा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर आठों टीमों की जर्सी भी लॉन्च की गई।
आयोजक रमेश सारडा और अमित बोकाडिया ने बताया कि यह लीग 13 और 14 सितंबर को जयपुरिया क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होगी। इसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके नाम शिक्षा, संस्कार, सम्मान, समानता, स्वाभिमान, बेटी, सुरक्षा और सिंदूर है। खास बात यह है कि क्रिकेट खेलने की इच्छुक कोई भी बेटी निशुल्क भाग ले सकती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments