![]()
सागवाड़ा स्थित महिपाल खेल मैदान में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया।
डूंगरपुर के सागवाड़ा स्थित महिपाल खेल मैदान में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजीलाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित
कार्यक्रम की शुरुआत में एसीएस मीणा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी और जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह भी मौजूद थे।
अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिला संगठनों द्वारा निर्मित उत्पादों की जानकारी ली। प्रदर्शनी में आदिवासी संस्कृति की झलक और पारंपरिक वाद्य यंत्रों से संगीत का विशेष आकर्षण रहा।
इसके बाद अतिथियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समारोह में एसीएस मीणा ने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभाग की अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया।
अपने संबोधन में एसीएस मीणा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आदिवासी क्षेत्र और यहां निवासरत आदिवासियों के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आदिवासियों के लिए कई योजनाएं और अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि आदिवासी समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके।
मीणा ने उपस्थित लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया। समारोह में आदिवासी समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments