![]()
अंडर-23 क्रिकेट टीम के चयन में मनमानी को लेकर खिलाड़ियों की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश पर गुरुवार को खिलाड़ियों की ट्रायल हुई। जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि गुरुवार को हुई ट्रायल में दो खिलाड़ी कृष्ण सुरेखा व नोरत सिंह का चयन हुआ। अब यह दो खिलाड़ी भीलवाड़ा टीम में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को खिलाड़ियों ने जिला क्रिकेट संघ की ओर से अंडर 23 टीम चैन में मनमर्जी के चयन करने का आरोप लगाया था साथ ही आरोप लगाया कि ट्रायल की तिथि बताकर उसे अचानक रद्द कर दिया गया और बाद में एक ही निजी क्रिकेट अकेडमी से अधिकतर खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया। इससे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाया। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला क्रिकेट संघ को निर्देश दिए हैं कि ट्रायल दोबारा करवाई।
भीलवाड़ा| 14 वर्षीय जिला स्तरीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में अरिहंत स्कूल चैंपियन बना। फाइनल में अरिहंत स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 70 रन बनाएं। अरनव चौधरी ने 25 रन बनाए। भव्य सोमानी ने 20 रन बनाए। राउप्रावि कंजर कॉलोनी पंडेर की तरफ से बोलिंग में कृष्ण ने तीन विकेट लिए रोहित ने दो विकेट लिए जवाब में राउप्रावि कंजर कॉलोनी पंडेर ने बैटिंग करने आई व 59 रन पर ही आउट हो गई। जिसमें रिदम धारीवाल ने तीन विकेट लिए गर्वित ने तीन विकेट लिए। अर्णव जैन ने और भाविक जैन ने दो-दो विकेट लिए। इस प्रकार अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए खिताब जीता बेस्ट बैट्समैन अरिहंत स्कूल के भव्य सोमानी रहे। बेस्ट बॉलर अरिहंत स्कूल के अर्णव जैन रहे। टूर्नामेंट में 50 टीमों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल ने प्राप्त किया द्वितीय राउप्रावि कंजर कॉलोनी पंडेर रही तृतीय स्थान हैप्पी डेज स्कूल ने प्राप्त किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments