सवाईमाधोपुर | रणथंभौर टाइगर रिजर्व से वन्यजीवों का जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में आने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। ताजा मामला जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित रैगर मोहल्ले का है, जहां बुधवार रात एक भालू रणथंभौर के जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में आ
.
लोगों के अनुसार बुधवार रात एक भालू और एक पैंथर रणथंभौर के जंगल से निकलकर रैगर मोहल्ले के आबादी क्षेत्र में आ गए। पैंथर ने यहां एक कुत्ते का शिकार किया और शिकार को घसीटकर जंगल की ओर ले गया। एक भालू काफी देर तक रैगर मोहल्ले के आबादी क्षेत्र में चहलकदमी करता रहा। इस दौरान भालू एक मंदिर के दरवाजे पर दस्तक देता रहा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments