☜ Click Here to Star Rating



पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर बारावफात का जुलूस निकाला गया।

धौलपुर में शुक्रवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर बारावफात का जुलूस निकाला गया। तेज बारिश के बावजूद जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

.

जुलूस पुराने शहर से शुरू हुआ। यह फद्दी खां का चौराहा, हरदेव नगर, जगन तिराहा और सराय गजरा होते हुए आगे बढ़ा। फिर गडरपुरा, बजरिया और मोदी तिराहा से होकर पुराने शहर में लौटा। जुलूस के रास्ते में कई जगह लंगर की व्यवस्था की गई थी।

शहर काजी मतीन खां गौरी ने बताया कि ईद-ए-मिलाद यानी मिलाद-उन-नबी पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिन पर मनाया जाता है। यह त्योहार उनके जीवन और शिक्षाओं को याद करने का अवसर है। इस्लामी पंचांग के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन यह त्योहार मनाया जाता है।

पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। जुलूस के बाद लोगों ने घर जाकर ईद मिलादुन्नवी का त्योहार मनाया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading