![]()
खांसी की सीरप पीने से बच्चों के बीमार और मौत होने के बाद सरकार ने सीरप को बनाने वाली कंपनी कायसन फार्मा की सभी 19 प्रकार की दवाईयाें पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही एडवाइजारी जारी की है कि ये सीरप अब 2 साल या उससे छोटे बच्चों को नहीं दी जाएगी। इसके साथ
हेल्थ डिपार्टमेंट ने ड्रग कंट्रोलर आफ इंडिया की ओर से जारी संशोधित एडवाइजरी का जिक्र करते हुए बताया, अभी तक ये दवाई 5 साल से बड़े बच्चों को ही दिए जाने की एडवाइजारी थी, लेकिन अब इसे विशेषकर 2 साल से छोटे बच्चों को किसी भी स्थिति में नहीं देने का निर्णय किया है।
बच्चों, गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक दवाओं पर अंकित होगी चेतावनी हेल्थ डिपार्टमेंट की प्रमुख शासन सचिव ने बताया- हमने निर्देश दिए है कि ऐसी दवाएं जो बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकती हैं, उन दवाओं पर अब इस संबंध में आवश्यक जानकारी भी अंकित करवाने शुरू करें।
साथ ही, ऐसी दवाएं जो सीओपीडी जैसी बीमारी में उपचार के लिए काम आती हैं, उनकी खरीद एवं आपूर्ति को भी नियंत्रित किया जाएगा। सामान्य परिस्थितियों में खांसी के उपचार के लिए वैकल्पिक दवाओं का उपयोग किया जाएगा।
19 तरह की दवाईयों पर रोक
जयपुर बेस कंपनी कायसन फार्मा खांसी की सीरप के साथ ही अन्य 18 दवाईयों का भी उत्पादन करती है। इसमें फॉलिक एसीड ऑरल सीरप, एजिस्पर-500, मैकलिनॉस, लैक्टिक एसिड बेसिलस टैबलेट, ग्लोअप-एसएफ समेत अन्य शामिल है। इसमें ज्यादातर दवाईयां मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत सप्लाई होती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments