☜ Click Here to Star Rating


पाली के सूरजपोल चौराह के निकट एक मकान की गिरी बालकनी। बड़ा हादसा टला।

पाली शहर के सूरजपोल चौराहे के निकट मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे अचानक एक मकान की बालकनी गिर गई। इस हादसे में गली में बड़े दो टू व्हीलर वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही क रात का समय था ऐसा में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जबकि पास में ही मॉल है। बालकनी गिरन

.

हादसे के बाद पुलिस ने सुरक्षा को लेकर लगवाएं बैरिकेट।

हादसे के बाद पुलिस ने सुरक्षा को लेकर लगवाएं बैरिकेट।

पाली शहर के सूरजपोल चौराहे के पास एक मॉल के पास गली में मंगलवार रात 9:30 बजे जर्जर मकान की बालकनी गिर गई। इस दौरान वहां से कोई गुजर नहीं रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बालकनी गिरने पर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची। सूरजपोल से आगे गली के कॉनर पर ही यह मकान है। जिसकी बालकनी गली की ओर निकली थी। यहां दिन में भीड़ रहती है, हादसे के वक्त रात का समय होने से नीचे से कोई निकल नहीं रहा था। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दिखा एक बालकनी नीचे वाली बालकनी पर गिरी। जिसे मकान की दोनों बालकनी टूटकर गली में गिर गई। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली थाने से ASI चेनाराम और नगर निगम से डीओसी गैंग प्रभारी बादलसिंह मेड़तिया मौके पर पहुंचे और मकान मालिक को हिदायत की सालों पुराना मकान है भविष्य में भी हादसा हो सकता है। इस पर मकान में रहने वाले युवक ने अपने परिवार को दूसरी जगह रात को ही शिफ्ट कर दिया। पुलिस ने गली के नुक्कड़ पर बैरिकेट लगवाए।

पाली के सूरजपोल के निकट स्थित मकान की टूटी पड़ी बालकनी।

पाली के सूरजपोल के निकट स्थित मकान की टूटी पड़ी बालकनी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading