![]()
नगर निगम ने मंगलवार को कोर्ट चौराहा स्थित हनुमानजी मंदिर के पास की दो दुकानों को ध्वस्त कर दिया। विरोध व ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते कार्रवाई अलसुबह 6 बजे की गई। अब मंदिर के 4 मीटर अंदर नई दीवार बनाई जाएगी। इसके बाद आगे के हिस्से को तोड़कर रोड को 4 म
आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि नगर निगम ने देवस्थान विभाग को दो माह पहले 53 लाख रुपए का मुआवजा देकर मंदिर के दोनों तरफ बनीं दुकानें अधिग्रहित कर ली थीं। पिछले 7 दिन से इन्हें खाली करवाया जा रहा था। यह काम सोमवार को ही पूरा हुआ था। अब मंदिर के अंदर नई दीवार और फर्श का काम होगा। इस काम में करीब 20-25 दिन का समय लग सकता है। इसके बाद मंदिर के आगे का हिस्सा तोड़ा जाएगा।
निर्माण दिसंबर 2026 तक, लागत 136 करोड़
एलिवेटेड रोड सिटी रेलवे स्टेशन से बंसी पान तक बनेगा। लंबाई 2.7 किमी होगी। इस पर 136.89 करोड़ की लागत आएगी। ठेका एजेंसी को यह काम दिसंबर 2026 तक पूरा करना होगा। पिछले साल 18 नवंबर को पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने इसका भूमि पूजन किया था। इसके बाद 11 दिसंबर को निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 136.8 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी। निर्माण 14 दिसंबर से शुरू हुआ। 15 जुलाई तक रेलवे स्टेशन से उदियापोल चौराहे से पहले तक 14 पिलरों का फाउंडेशन बनकर तैयार हो चुका था। चौराहे के पास की जमीन के नीचे मिट्टी ज्यादा होने से पिलर का काम रुक गया। इसके बाद 18 जुलाई से टाउनहॉल रोड से काम शुरू किया गया, जो अभी चल रहा है। सूरजपोल से देहलीगेट के बीच 30 पिलर खड़े होंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments