चोरी के बाद चाय की दुकान पर खड़े लोग।
अलवर शहर के शिशु अस्पताल के मुख्य गेट के पास चाय की दुकान से कालाकुआं निवासी विनोद सिंह शेखावत के हैंड बैग 5 सैकंड में पार कर लिया गया। बैग में 21 हजार रुपए थे। अब पुलिस CCTV के आधार पर चेार को पकड़ने के प्रयास में है। लेकिन देर रात तक पुलिस को कुछ हा
कालाकुआं निवासी विनोद सिंह शेखावत ने बताया की सोमवार शाम को पुराने गांव उदयपुरवाटी के छापोली गिलावड़ी से 25 हजार एक हैंड बैग में लेकर अलवर आया था। जिसमें से कुछ पैसे उसने किसी को दे दिए। बाकी 21 हजार 500 बैग में थे। शाम करीब साढे 6 बजे शिशु अस्पताल के पास अपने दोस्त की चाय की दुकान पर चाय पीने आया और बैग साइड में रख कर पानी की बोतल लेने लग गया और जेसे ही बोतल रख कर देखा तो बैग गायब था। मुश्किल से 5 सैकंड में ही बैग गायब हो गया। पास में एक युवक नीली शर्ट पहने खड़ा था। वह अचानक गायब हो गया। उस पर चोरी का शक है।

चोरी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन चोर का पता नहीं चला।
व्यक्ति ने कोतवाली थाना पुलि को सुचना दी । बैग में परिवादी के कुछ कपड़े भी थे। विनोद मार्केटिंग का काम करता है। अब पुलिस आसपस के CCTV खंगाल रही है। लेकिन अभी तक चोर का पता नहीं चला है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments