बड़ा राजबाग एनीकट पर चलती पानी की चादर।
सवाई माधोपुर में हुई तेज बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। जगह-जगह सड़के, तालाब की पाल सहित बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इसी कड़ी में पुराने शहर के बड़ा राजबाग स्थित एनीकट की बगल की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि शनिवार रात को यहां
स्थानीय निवासी मुकेश गुर्जर ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से सवाई माधोपुर में बढ़ बारिश हो रही है। बारिश के चलते वहां रहने वाले करीब दस परिवारों के चालीस से पचास लोगों का शहर से संपर्क कट गया है। तेज बारिश से बड़े राजबाग की तरफ फंसे हुए हैं। यहां पर उनके मकान में पानी भर गया है। जिससे वह बद्रीजी की बगीची में रहकर अपना समय काट रहे हैं। वहीं शनिवार पूरे दिन हुई बारिश के बाद बड़ा राजबाग एनिकट की बगल की दीवार से मिट्टी में जबरदस्त कटाव हुआ है। मिट्टी के कटाव से यह दीवार खोखली हो गई है। दीवार खोखली होने से मुख्य दीवार पर पानी का प्रेशर ज्यादा पड़ रहा है। जिससे एनीकट के क्षतिग्रस्त होने की संभावना है। जिससे यहां हादसे की आशंका बनी हुई है।

करीब 6-7 फीट गहराई और एक किलोमीटर एरिया में है फैलाव
लटिया नाले के ऊपर पांच फीट दीवार खींचकर बड़ा राजबाग एनीकट बनाया है।जिसकी गहराई करीब 6-7 फीट है। इसकी भराव क्षमता एक किलोमीटर है। जिसमें हजारों गैलन पानी रोका हुआ है। ऐसे अब तेज बारिश से एनीकट की दीवार से मिट्टी के कटाव होने पर अनहोनी की आशंका से यहां भय का माहौल बना हुआ है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments