![]()
दसवां आयुर्वेद दिवस “आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए” संदेश के साथ मनाया गया।
करौली में मंगलवार को दसवां आयुर्वेद दिवस “आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए” संदेश के साथ मनाया गया। राजकीय जिला आयुर्वेद अस्पताल से जन-जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें अस्पताल स्टाफ और बापू स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
रैली सदर बाजार से होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। अस्पताल परिसर में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए क्वाथ का वितरण किया गया। मंडरायल रोड स्थित नवीन भवन पर निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। यहां लोगों को परामर्श और औषधियां दी गईं।
प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद स्वास्थ्य की सुरक्षा के साथ पृथ्वी संरक्षण का संदेश भी देता है। करौली पंचायत समिति सभागार में भी कार्यक्रम हुआ। यहां भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम में जिला आयुर्वेद अधिकारी कालूराम मीणा, नंदकुमार शर्मा और पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी मूलचंद मीणा मौजूद रहे। सभा में इस वर्ष की थीम पर चर्चा हुई। आयुर्वेद के महत्व, वैज्ञानिक उपयोग और इसकी पहुंच बढ़ाने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम ने स्वस्थ जीवनशैली और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments