![]()
पुलिस गिरफ्त में आरोपी (नीचे बैठे हुए )
सीकर की खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए गाड़ी मालिक को गिरफ्तार किया है। गाड़ी मालिक की गाड़ी से 32.72 ग्राम अफीम मिली थी। हालांकि अभी मामले में मुख्य आरोपी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
खाटूश्यामजी सदर थाना SHO कैलाश चंद यादव के अनुसार रींगस पुलिस ने 12 अगस्त को एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए ब्रेजा गाड़ी से 32.72 ग्राम अफीम बरामद की थी। मौके से तीन आरोपी सुनील गुर्जर, मंजीत सिंह और विकास यादव को गिरफ्तार किया था। हालांकि उस दौरान मुख्य आरोपी जितेंद्र गुर्जर जो गाड़ी चला रहा था वह मौके से फरार हो गया। मामले की जांच खाटूश्यामजी सदर थाना SHO को सौंपी गई।
जिन्होंने आज कार्रवाई करते हुए गाड़ी के मालिक कृष्णा यादव(28) पुत्र रामलाल यादव निवासी मुकुंदपुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में कृष्णा ने बताया कि जितेंद्र गुर्जर उसके यहां ड्राइवरी का काम करता है। वही उससे गाड़ी लेकर गया था। अब पुलिस फरार चल रहे आरोपी जितेंद्र गुर्जर की तलाश कर रही है। बता दें कि एनडीपीएस एक्ट में गाड़ी मालिक को भी उतनी ही सजा होती है जितनी मुख्य आरोपियों को हो।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments