![]()
बूंदी के लाखेरी में बुधवार शाम मेज नदी के पुल से नीचे गिरी कार।
बूंदी के लाखेरी में बुधवार शाम सवा सात बजे कोटा से लाखेरी की तरफ आ रही एक कार मेज नदी पुल से नीचे गिर गई। घटना की सूचना पर लाखेरी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कार की तलाश की जा रही है।
लाखेरी एसएचओ सुभाष शर्मा ने बताया कि शाम को मेज नदी मे कार गिरने की सूचना मिली है। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची है। कार की तलाश करवा रहे है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सफेद रंग की कार बताई गई है। जो कोटा से आते समय पंप हाउस की तरफ गिरी है।
कार में कितने लोग सवार थे अभी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच रही है। मेज नदी मे पानी के तेज बहाव व अंधेरे के चलते रेस्क्यू अभियान मे परेशानी आ रही है। रोशनी की व्यवस्था भी करवा रहे हैं।
लाखेरी से इटावा ड्युटी पर जा रहे प्रत्यक्ष दर्शी दीपक प्रजापत ने बताया कि वह जब मेज नदी पुल से क्रॉस हो रहा था तभी हादसा हुआ। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। कार सफेद रंग की है। गौरतलब है कि मेज नदी पर इससे पहले भी हादसे हो चुके है। 26 फरवरी 2020 को कोटा से सवाईमाधोपुर जा रही बस गिरने से उसमे सवार 24 लोगो की मौत हो चुकी है।
कंटेट : ओमपाल सिंह
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments