![]()
बूंदी में महिलाओं को पॉक्सो एक्ट व साइबर क्राइम पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी।
बूंदी में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संकल्प कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में महिला अधिकारिता के सहायक निदेशक भैरू प्रकाश नागर ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों से जुड़े कानूनों की जानकारी को व्यापक स्तर पर पहुंचाना है।
कार्यशाला में विधिक परामर्शदाता प्रिया मिश्रण ने पॉक्सो एक्ट 2012 पर जानकारी दी। वन स्टॉप सखी सेंटर की केंद्र प्रबंधक हिना शर्मा ने घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के बारे में बताया। लोकेश कुमार जैन ने साइबर अपराध और ऑनलाइन सुरक्षा पर प्रकाश डाला।
एक्शन एड एसोसिएशन के जिला समन्वयक जहीर आलम ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और पॉश अधिनियम के बारे में जानकारी दी। साथ ही मिशन वीआईपी की जानकारी भी साझा की। महिला अधिकारिता के वरिष्ठ सहायक रविराज मिश्रण ने लाडो प्रोत्साहन योजना और शिक्षा सेतु योजना की जानकारी दी।
स्कूल स्तर पर भी इस तरह की कानूनी कार्यशालाएं आयोजित करने का सुझाव दिया गया। जेंडर विशेषज्ञ विनीता अग्रवाल ने दस दिवसीय अभियान की गतिविधियों की जानकारी साझा की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments