☜ Click Here to Star Rating



बीकानेर के श्रीकोलायत में अवैध रूप से बजरी खनन करने वालों पर प्रशासन की सख्ती अब नजर आ रही है। रेवेन्यू और माइन्स डिपार्टमेंट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बजरी का अवैध खनन करने वालों पर सोलह करोड़ 85 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। उधर, रॉयल्टी वसूली म

.

खनिज अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर अवैध खनन, परिवहन, भंडारण की आकस्मिक चेकिंग की जा रही है। बुधवार को कोलायत तहसील के हाडला भाटियान क्षेत्र में खातेदारी भूमि में बजरी के अवैध खनन की जानकारी मिली थी। इस पर खनिज विभाग के तकनीकी कर्मचारी रमेश गहलोत, खनि कार्यदेशक संतोष डूडी व हल्का पटवारी हाडला भाटियान वीरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से संबंधित क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।

मौके पर हल्का पटवारी ने बताया कि उक्त भूमि खातेदारी है, जिसके खातेदार जगमाल सिंह, छैलूसिंह व नारायणी कंवर है। इस जमीन में खनिज विभाग की ओर से खनन को लेकर कोई स्वीकृति जारी नहीं की गई है। लिहाजा बजरी खनन को अवैध मानते हुए उक्त खातेदारों के खिलाफ 2 लाख 80 हजार 8 सौ टन खनिज बजरी का मौका पंचनामा बनाया गया और 16.85 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई। पुरोहित ने बताया कि विभाग द्वारा आगे भी अवैध खनन कर्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

एक खेत पर कार्रवाई, ऐसे अनेक खेत

माइन्स और रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने एक ही खेत में कार्रवाई करके 16 करोड़ 85 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है, जबकि हकीकत में अकेले कोलायत में ऐसे दर्जनों खेत है। जहां से अवैध खनन किया जा रहा है। पिछले कई सालों से इन खेतों में अवैध रूप से बजरी का खनन किया जा रहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading