![]()
अध्यापिका बीना जैन को ‘आयरन लेडी अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से आयोजित महिला शक्ति सम्मेलन एवं विचार प्रजेंटेशन में मानसरोवर स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका बीना जैन को ‘आयरन लेडी अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इं
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच के सांस्कृतिक सचिव विवेक स्वामी ने बताया कि चयन समिति संयोजक हुकुम चंद गणेशिया एवं ग्लोबल चांसलर रोमा इंटरनेशनल कल्चर विश्वविद्यालय, नई दिल्ली की टीम ने बीना जैन का चयन उनकी कर्मस्थली से लेकर सामाजिक विकास तक किए गए अनवरत परिश्रम और सेवा कार्यों के आधार पर किया है।
इस अवसर पर शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, समाज सेवा, औद्योगिक सेवा और प्रशासनिक क्षेत्र की चुनिंदा प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में अतिथियों द्वारा राजस्थानी साफा, शाल, स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह होंगे, जो प्रतिभाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित करेंगे। मंच ने बताया कि इस सम्मान समारोह में 25 देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे और प्रतिभाओं को आगामी G-25 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन (28-29 दिसम्बर) में विशेष आमंत्रण प्रदान किया जाएगा।
बीना जैन को समाज के अनुकरणीय व्यक्तित्व, क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता और पवित्र भावना से समाज सेवा में निरंतर योगदान के लिए यह अवार्ड दिया जा रहा है। उनकी कार्ययोजना सृजनशील समाज की स्थापना और विश्वबंधुत्व की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरक मानी जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments