![]()
पाली के नहर पुलिया रोडवेज बस डिपो पर रोडवेज बस में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़।
रक्षा बंधन पर इस बार सरकार की ओर से महिलाओं को दोहरी खुशी दी गई। 9-10 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का दिया गया है। ऐसे में महिलाएं-युवतियां दो दिन तक सरकारी बसों में निशुल्क सफर प्रदेश भर में कर सकती हैं। अधिकतर बहनें अपने भाई की कलाई पर र
बसों के शेड्यूल बढ़ाए
सुबह के करीब 9 बज रहे थे। भास्कर टीम जब रोडवेज बस स्टैंड पहुंची वहां बसों में महिला यात्रियों की संख्या ज्यादा देखने को मिला। निशुल्क यात्रा होने के चलते महिलाएं अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए रोडवेज बसों में जाती नजर आई। दिन भर रोडवेज बसों में कुछ ऐसे ही हालत रहे। शाम करीब पांच बजे भास्कर टीम नहर पुलिया बस डिपो पर पहुंची तो ज्यादातर महिला यात्री रोडवेज बस का इन्तजार करती नजर आई।
जैसे ही बस आई हर कोई उसमें चढ़ने के लिए दौड़ा। लेकिन, उसके बाद भी कई यात्रियों को बसों में एंट्री नहीं दी गई क्योंकि बस के गेट तक यात्री भर चुके थे। कई बस की गैलरी में खड़े खड़े यात्रा करने को मजबूर थे। पाली से जोधपुर और जयपुर जाने वाले रूट पर यात्रियों की खासी भीड़ रही। ऐसे में इस रूट पर रोडवेज प्रबंधन ने बसों के शेड्यूल बढ़ाए।
‘सरकारी बसें महिलाओं के लिए अच्छी सुविधा’
पाली की स्नेहलता ब्यावर अपने भाई को राखी बांधने के लिए रोडवेज बस से जा रही थी। रक्षा बंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा को लेकर वह कहती है यह महिलाओं के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस बार तो दो दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा मिल रही है इसलिए दोहरी खुशी है।
माधुरी बताती है कि पाली में उसका ननिहाल है। इसलिए रक्षा बंधन को लेकर मां के साथ पाली आई थी। सरकार की ओर रक्षा बंधन के दिन निशुल्क यात्रा की जो सौगात महिलाओं और युवतियों को दी जा रही है सच में बहुत अच्छी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments