श्रीगंगानगर के जैतसर कस्बे में किसानों को बिजली विभाग का झटका।
श्रीगंगानगर के जैतसर कस्बे में विद्युत विभाग द्वारा जारी अगस्त माह के बिजली बिलों में एक बार फिर 25 नंबर कॉलम में ऑडिट राशि जुड़ने से उपभोक्ता नाराज हैं। दो दिन पहले कस्बे और आसपास के गांवों में जारी हुए बिजली बिलों में सण्डरिज/ऑडिट राशि देखकर उपभोक्
उपभोक्ता अब सहायक अभियंता कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। मदन बागड़ी, सुरेश कुमार, रणजीत सिंह और दिनेश कुमार ने बताया कि पिछले माह उन्होंने विभाग के निर्देशानुसार विद्युत खर्च की राशि जमा करवाई थी। उन्होंने अन्य सण्डरिज राशि का भुगतान नहीं किया था।

अगस्त के बिजली बिलों में फिर जुड़ी ऑडिट राशि।
उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि इस बार के बिल में सण्डरिज/ऑडिट राशि में छूट मिलेगी, लेकिन बिल में इस बार भी 25 नंबर कॉलम में राशि दिखाई गई है। अब उपभोक्ता इस राशि का विरोध आंदोलन के माध्यम से करने की तैयारी कर रहे हैं।
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अभय रंजन ने बताया कि 25 नंबर कॉलम में लगी राशि की जांच के लिए पिछले माह खंड स्तरीय समझौता समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में कई उपभोक्ताओं के बिलों में ऑडिट राशि में छूट प्रदान की गई थी।
हालांकि, कुछ बिलों में छूट का प्रावधान नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं ने खंड स्तरीय समझौता समिति में अपने विद्युत बिल जमा करके दुरुस्त करवाए थे, उनके बिलों में ऑडिट राशि नहीं जोड़ी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments