☜ Click Here to Star Rating

राजस्थान में 3 दिन चली चपरासी (ग्रेड-4) भर्ती परीक्षा खत्म हो गई है। आखिरी दिन पहली पारी में रजिस्टर्ड कैंडिडेट में से 86.28 प्रतिशत ने परीक्षा दी। आज भी कैंडिडेट को सख्त चेकिंग के बाद एंट्री दी गई।

.

जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर लाख की चूड़ी उतरवाने को लेकर नाराजगी दिखी। वहीं, अजमेर, भरतपुर के कई सेंटर्स पर महिलाओं के बालों तक को मेटल डिटेक्टर से स्कैन किया गया गया।

जालोर के एक परीक्षा केंद्र में अचानक एंबुलेंस पहुंचने से कुछ सेकेंड के लिए हड़कंप मच गया। दरअसल, एग्जाम में ड्यूटी दे रहे एक टीचर की तबीयत बिगड़ गई थी। उदयपुर में महिला कैंडिडेट की नोज पिन नहीं उतरी, तो नाक पर टेप चिपका दी।

सभी परीक्षा केंद्रों पर फुल स्लीवस की शर्ट पहनने वाले कैंडिडेट को एंट्री नहीं दी गई। वहीं, फीमेल कैंडिडेट को बिना चुन्नी के ही प्रवेश मिला। जूते पहनकर पहुंचे कैंडिडेट भी परेशान होते नजर आए।

भरतपुर के एक सेंटर पर कैंडिडेट के जींस के बटन काटे गए। मेटल के बटन के साथ उन्हें एंट्री नहीं मिली।

भरतपुर के एक सेंटर पर कैंडिडेट के जींस के बटन काटे गए। मेटल के बटन के साथ उन्हें एंट्री नहीं मिली।

8 लाख से ज्यादा कैंडिडेट रजिस्टर्ड

दरअसल, परीक्षा से जुड़ी सुरक्षा एजेंसी आज ज्यादा अलर्ट नजर आईं। कैंडिडेट की जांच तीन लेवल में की गई। एजेंसियों के अनुसार जयपुर में नकल करते पकड़े गए कैंडिडेट के बाद आज ज्यादा सतर्कता बरती गई।

सभी सेंटर्स पर कैंडिडेट्स की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। आज की परीक्षा के लिए दोनों पारियों में 8 लाख 23 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे।

एनालिसिस या डिस्कशन करने वालों पर होगी कार्रवाई- चेयरमैन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का पेपर एनालिसिस या ऑनलाइन-ऑफलाइन डिस्कशन नहीं किया जा सकेगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

अब देखिए- परीक्षा सेंटर्स में एंट्री से जुड़े PHOTOS…

जालोर के आहोर चौराहे पर सरकारी स्कूल के सेंटर में डयूटी दे रहे टीचर सुरेश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया। उनकी तबीयत ठीक है।

जालोर के आहोर चौराहे पर सरकारी स्कूल के सेंटर में डयूटी दे रहे टीचर सुरेश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया। उनकी तबीयत ठीक है।

भीलवाड़ा में परीक्षा में एंट्री के आखिरी मिनटों में एक अभ्यर्थी दौड़ते हुए अंदर पहुंची।

भीलवाड़ा में परीक्षा में एंट्री के आखिरी मिनटों में एक अभ्यर्थी दौड़ते हुए अंदर पहुंची।

उदयपुर के सरकारी सीनियर रेजिडेंसी गर्ल्स स्कूल में महिला अभ्यार्थियों के पैर से बिछिया और हाथ से चूड़ी उतरवाई गई।

उदयपुर के सरकारी सीनियर रेजिडेंसी गर्ल्स स्कूल में महिला अभ्यार्थियों के पैर से बिछिया और हाथ से चूड़ी उतरवाई गई।

जयपुर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल गंगापोल में शर्ट उतरवाकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।

जयपुर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल गंगापोल में शर्ट उतरवाकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।

उदयपुर में महिला कैंडिडेट की जांच के दौरान उसकी टी-शर्ट के मेटल के बटन काटे गए।

उदयपुर में महिला कैंडिडेट की जांच के दौरान उसकी टी-शर्ट के मेटल के बटन काटे गए।

भरतपुर में महिला कैंडिडेट के बालों की मेटल डिटेक्टर से स्कैनिंग की गई।

भरतपुर में महिला कैंडिडेट के बालों की मेटल डिटेक्टर से स्कैनिंग की गई।

कोटा के नयापुरा में एग्जाम सेंटर के बाहर महिला कैंडिडेट के कानों की बाली, बालों में लगा रबर बैंड भी उतरवाया गया।

कोटा के नयापुरा में एग्जाम सेंटर के बाहर महिला कैंडिडेट के कानों की बाली, बालों में लगा रबर बैंड भी उतरवाया गया।

भरतपुर के एक परीक्षा केंद्र में कैंडिडेट के हाथ में बंधे धागों को भी काटा गया।

भरतपुर के एक परीक्षा केंद्र में कैंडिडेट के हाथ में बंधे धागों को भी काटा गया।

जयपुर में महिला कैंडिडेट की लाख की चूड़ी उतरवाने से फैमिली मेंबर नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि लाख की चूड़ी पहनने की परमिश्न है, फिर भी उसे उतरवाई गई है।

जयपुर में महिला कैंडिडेट की लाख की चूड़ी उतरवाने से फैमिली मेंबर नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि लाख की चूड़ी पहनने की परमिश्न है, फिर भी उसे उतरवाई गई है।

24 लाख से ज्यादा कैंडिडेट रजिस्टर्ड

प्रदेशभर में 53,749 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा में पूरे राजस्थान से 24 लाख 75 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक कुल 6 पारियों में हो रही है। जिसमें 4 पारियों की परीक्षा पूरी हो चुकी है।

….

ग्रेड-4 एग्जाम से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

चपरासी-भर्ती परीक्षा,कोटा में महिला अभ्यर्थी के कान के झुमके उतरवाए:बालों में लगे बैंड खुलवाने के बाद दिया प्रवेश; हाथ में बंधे धागे काटे

IAS का एग्जाम दे चुका, अब चपरासी का देने आया:अलवर में कोचिंग पढ़ाने वाला टीचर भी एग्जाम देने पहुंचा, तीसरे दिन भी भी

चपरासी-भर्ती परीक्षा,उदयपुर में महिला कैंडिडेट की नाक पर टेप चिपकाया:एक मिनट देरी से पहुंचे अभ्यर्थी को नहीं मिला प्रवेश; टी-शर्ट से मेटल के बटन काटे

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading