☜ Click Here to Star Rating


ये पिकअप है तो तस्कर छोड़ कर भाग गए।

अलवर शहर में एक फिर गोतस्कर अलवर SP के घर के पीछे तक पहुंच गए। शुक्रवार रात करीब एक बजे वहां से एक गाय को पिकअप में पटक लिया और जेल चौराहे की तरफ निकले। लेकिन समय पर गोरक्षकों को पता चल गया। गोलू पहलवान, हेमंत व पप्पी सरदार ने पुलिस को साथ लेकर गोतस्

.

सबसे पहले वरुण की नजर पड़ी

अलवर शहर के पुराना पुलिया पर वरुण विरमानी को रात करीब एक बजे पिकअप दिखी। उसमें पांच से छह जने मुंह पर कपड़ा बांध बैठे थे। उसका वरुण विरमानी ने पीछा किया। बाद में गोलू पहलवान व हेमंत को बुला लिया। तस्कर एसपी निवास के पीछे इंदिरा कॉलोनी से होते हुए नंगली सर्किल से जेल सर्किल की तरफ से निकल गए। तब तक पुलिस भी आ गई। सिओ सिटी अंगद शर्मा भी आए थे।

पिकअप में एक गाय मिली। जो एसपी के आवास के पीछे इंदिरा कॉलोनी से लेकर गए थे।

पिकअप में एक गाय मिली। जो एसपी के आवास के पीछे इंदिरा कॉलोनी से लेकर गए थे।

सबने मिलकर करीब 5 किलोमीटर तस्करों का पीछा किया। उसके बाद तस्कर तिजारा फाटक पुलिया से आगे कॉलोनी में घूमते ही पिकअप को छोड़कर भाग गया। पिकअप में एक गाय मिली। बिना नंबर की पिकअप थी। संभवतया चोरी का वाहन है।

पिकअप में इस तरह पत्थरों से भरे कैरेट रखे मिले। जो गोरक्षकों पर फेंके गए।

पिकअप में इस तरह पत्थरों से भरे कैरेट रखे मिले। जो गोरक्षकों पर फेंके गए।

बोतल व पत्थर भी फेंके

गोलू पहलवान ने बताया कि तस्करों ने खुद को बचाने के लिए बोतल व पत्थर फेंके। लेकिन हमारी टीम पीछा करती रही। आखिर उनको पिकअप छोड़कर भागना पड़ा। तस्करों की पिकअप में पत्थरों से भरे कैरेट रखे मिले।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading