![]()
डीडवाना के गवर्नमेंट बांगड़ कॉलेज के सहायक आचार्य बाबूलाल गेदर ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है।
डीडवाना के गवर्नमेंट बांगड़ कॉलेज के सहायक आचार्य बाबूलाल गेदर ने डॉ. ऑफ फिलॉस्फी (पीएच.डी.) की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
गेदर ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के लेखा एवं व्यवसायिक सांख्यिकी विभाग से अपना शोध कार्य पूरा किया। उनका शोध विषय “जनसमूह-वित्तपोषण एक अनुभवजन्य अध्ययन” था, जिसे डॉ. शिल्पा लोढ़ा के निर्देशन में संपन्न किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मनीषा गोदारा ने बाबूलाल गेदर को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह न केवल महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments