☜ Click Here to Star Rating


मिनी सचिवालय में वात्सल्य सेंटर का अवलोकन करते मुख्य सचिव और जानकारी देते हुए अलवर कलेक्टर सुधांशु पंत।

मुख्य सचिव सुधांशु पंत शुक्रवार दोपहर 3 बजे अलवर मिनी सचिवालय से अधिकारियों की मीटिंग लेने के बाद जैसे ही बाहर निकले तो एक व्यक्ति ने उनको कागज थमा दिए। कहा कि उसके मामले में अलवर ADM ने उससे 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी है। यह सुनते ही सब चौक गए। सीएस

.

असल में मामला ये था अलवर शहर के निकट लोधाड़ी गांव निवासी राजेश कुमार यादव ने बताया कि जमीन इंतकाल का तहसीलदार के स्तर पर मामला चल रहा था। जिसमें आदेश खिलाफ कर दिए। इसके बाद आरएए में अपीली की। फिर एडीएम ने हमारी तीन बार बहस करा दी और फैसला रिजर्व करा दिया। लेकिन आदेश नहीं दिया। इस मामले में एडीएम ने रिश्वत मांगी है। इस मामले के सीएस को कागज थमा दिए। सीएस ने तुरंत कहा कि जांच करा लेते हैं। यही परिवादी एक दिन पहले अलवर कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला के पास भी आया था। उसके अगले दिन ही परिवादी सीएस के पास पहुंच गया। लेकिन अचानक रिश्वत लेने की बात बोली तो सब चौक गए थे।

मीटिंग के बाद सीएस ने कहा कि अलवर में मीटिंग में अवैध खनन, हाइवे एक्सीडेंट, महिला अपराध, नए कानून जो एक जुलाई से लागू हुए, भू रूपांतरण, नामांतरण, सरकारी भूमि के विरुद्ध पास आदेश, औसत एक इंतकाल में लग रहे समय, कन्वर्जन का समय, लंबित प्रकरण, फाइल किस गति से बढ़ी, अधिकारी किस रफ्तार से काम कर रहे उनकी सबकी समीक्षा की गई। अलवर में जलदाय के काम के लिए जमीन का आवंटन सही किया गया है। वंदे गंगा अभियान की प्रगति को जाना है। प्रधानमंत्री योजना के मकानो ंकी समीक्षा की। मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के लाभांवित का आंकड़ा जाना। इसी तरह अन्य योजनों की समीक्षा की है। अलवर में कई योजनाओं में अच्छा काम हुआ है।

मिनी सचिवालय पहुंचने पर मुख्य सचिव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

मिनी सचिवालय पहुंचने पर मुख्य सचिव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

सुबह पांडूपोल हनुमान मंदिर पहुंचे

मुख्य सचिव रात को ही अलवर आ गए थे। सुबह पांडूपोल हनुमान मंदिर के दर्शन करने गए। उसके बाद सीधे मिनी सचिवालय पहुंचे। अलवर में पानी की समस्या को लेकर सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने को लेकर अफसरों से चर्चा कर सकते हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading