![]()
हनुमानगढ़ में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा।
हनुमानगढ़ में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के संबंध में शनिवार को राजकीय नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. रामपाल अहरोदिया ने की।
बैठक में ‘मेरा युवा भारत’ (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के उपनिदेशक भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। हनुमानगढ़ में राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय को इसका नोडल केंद्र बनाया गया है।
इस कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। जिले से चुने गए प्रथम दस प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा संसद में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय स्तर की युवा संसद में प्रतिभाग करेंगे।
इच्छुक युवा ‘माय भारत’ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण 29 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और इसकी अंतिम तिथि 12 अक्टूबर है। अब तक लगभग 40 पंजीकरण हो चुके हैं, जिन्हें बढ़ाने पर जोर दिया गया। पंजीकृत युवाओं को कार्यक्रम की सूचना बाद में दी जाएगी।
उपनिदेशक ने ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग प्रश्नोत्तरी’ के बारे में भी जानकारी दी। यह कार्यक्रम भी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है, जिसमें 15 से 29 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं। इसके विजेता युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विकसित भारत पर अपने विचार प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments