☜ Click Here to Star Rating



मोती महल पर नया झंडा हटाकर रियासतकालीन झंडे को लगाने के लिए हुई बैठक।

भरतपुर के मोती महल पर लगे झंडे को लेकर और पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह के द्वारा दर्ज करवाई FIR को लेकर सभी समाज की हलैना में बैठक हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 21 सितंबर को नए झंडे को हटाकर रियासतकालीन झंडे को मोती महल पर लगाया जाए

.

बैठक में 5 बिंदुओं पर हुई चर्चा

बैठक में मौजूद संतोष फौजदार ने बताया कि भरतपुर के मोती महल झंडा बदल दिया गया है। जिसको लेकर आज हलैना में सर्व समाज की बैठक हुई। बैठक में मौजूद लोगों ने 4 से 5 बिंदुओं पर चर्चा की है। जिसका सभी ने समर्थन किया है। जिसमें पहले बिंदु है रियासतकालीन झंडा मोती महल पर ही लगे। दूसरी पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह मोती महल के अंदर जाए और, वह वहीं रहे।

मोती महल के संरक्षण के कदम उठाना जरूरी

पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेन्द्र के बेटे अनिरुद्ध सिंह और पत्नी दिव्या सिंह भरतपुर की विरासत मोती महल को संरक्षित रख पाएंगे। अब लोगों को यह उम्मीद नहीं रही है। इसलिए बैठक में तय किया गया है कि मोती महल में महाराजा विजेंद्र सिंह के नाम से एक म्यूजियम विश्वेंद्र सिंह बनाये। उसके एक ट्रस्ट की व्यवस्था करें। जिससे वहां जनता का आना जाना बना रहे।

अनिरुद्ध सिंह और दिव्या सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग

इसके अलावा पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह ने मथुरा गेट थाने में जो अपनी पत्नी और बेटे के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें ट्रस्ट के हीरा जवाहरात और सोना दिल्ली के एक लॉकर में रखे थे। वह जनता का पैसा था। उस पैसे को अनिरुद्ध सिंह और दिव्या सिंह ने किसी तरह की मिलीभगत करके दिल्ली के लॉकर से निकाल लिया। इस मामले को लेकर सभी समाज के लोगों ने एसपी को एक ज्ञापन भी दिया है। पुलिस इस मुक़दमे में कार्रवाई तेज करके जनता के पैसे को बरामद करे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading