![]()
घटना में एक पक्ष के 8 लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
डीग जिले के जुरहरा थाना इलाके में सरकारी जमीन पर फसल काटने से रोकने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। घटना में एक ही पक्ष के 8 लोग घायल हो गए। हमला करने वाले पक्ष ने सामुदायिक जमीन पर कब्ज़ा खेती कर रखी थी। जमीन पर कब्ज़ा करने वाले लोगों को SDM
सरकारी जमीन पर फसल काटने से रोकने पर हुआ विवाद
श्रवण कुमार निवासी लोहागढ़ गांव ने बताया की गांव में 5 बीघा सामुदायिक चारागाह जमीन है। जिस पर गांव के ही केशव पक्ष ने कब्ज़ा किया हुआ है। केशव पक्ष ने सरकारी जमीन पर फसल भी उगा रखी थी। इस पर गांव के ही वेदराम और जलसिंह पक्ष ने SDM से शिकायत की, जिसके बाद SDM ने केशव पक्ष को पाबंद कर दिया। उसके बाद भी आज केशव पक्ष सरकारी जमीन से फसल काट रहे थे।
घटना में 8 लोग हुए घायल
वेदराम और जलसिंह केशव पक्ष को रोकने के लिए गए। क्योंकि जमीन पर स्टे भी है। तभी केशव पक्ष ने वेदराम और जलसिंह पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में जलसिंह, वेदराम, कृष्ण, जसमत, भागवती, भजन लाल सहित 2 और लोग घायल हुए हैं। हमला करने के बाद हमलावर तुरंत फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को जुरहरा अस्पताल पहुंचाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments