☜ Click Here to Star Rating



गांव बसई में 11 सितम्बर को बयाना के पूर्व विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल के घर पर हुए हमले के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। ग्रामीणों का आरोप है कि दबिश के दौरान पुलिस ने घरों में तोड़फोड़ की और महिलाओं से मारपीट की। बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत पीड

.

धरने के दौरान एडीशनल एसपी हरिराम कुमावत और विधायक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। कुमावत ने कहा—“फोटो सेशन हो गया हो तो कुर्सी पर बैठिए ।” इस पर विधायक के पति ऋषि बंसल भड़क गए और बोले—“हम यहां न्याय मांगने आए हैं, फोटो खिंचवाने नहीं।” इसके बाद माहौल गरमा गया।

विधायक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़ गईं। पीड़ित महिलाओं ने लिखित में शिकायत सौंपी, जिसके आधार पर पुलिस ने परिवाद दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद विधायक ने धरना समाप्त किया । इससे पहले दबिश की कार्रवाई को लेकर समाज के लोगों ने गांव धाना खेड़ली में पंचायत की थी, जिसमें विधायक भी शामिल हुईं और ग्रामीणों की बात सुनी। पूर्व विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल के घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

धरने के दौरान विधायक के पति और पुलिसकर्मी हुए आमने-सामने

महिलाओं के साथ बदतमीजी बर्दाश्त नहीं… विधायक डा. ऋतु बनावत ने बताया कि बसई गांव में पुलिस और प्राइवेट लोग दबिश देने पहुंचे थे। यहां बिना महिला कांस्टेबल के लोगों के घर में घुसे और तोड़फोड़ कर महिलाओं के साथ बदतमीजी की है। विधायक ने कहा- यह गलत और निंदनीय है। पुलिस क्या प्राइवेट फर्म के लिए काम कर रही है। पूर्व विधायक के घर घटना हुई। उसकी तफ्तीश करनी थी, महिलाओं के साथ दुराचार करने की हिम्मत कैसे हुई। मैं इसी का जवाब लेने थाने आई हूं। महिलाएं रो-रोकर बता रही है कि हमारा फोन छीना गया। इस मामले में मेरी आईजी व एसपी से बात हो गई है।

हमले के आरोपियों को पकडऩे गई थी पुलिस टीम

11 सितम्बर को एक समाज के लोगों ने भाजपा के पूर्व विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल के घर हमला कर दिया था। लाठियों व सरियों से लैस लोगों ने पूर्व विधायक के छोटे भाई कमलसिंह, चाचा चंपालाल व चचेरे भाई सुनील से मारपीट कर घायल कर दिया था। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के एक लड़का-लड़की के भागने के मामले में पूर्व विधायक ने लड़का पक्ष का सहयोग किया है। इस मामले में पुलिस रविवार को आरोपियों को पकड़ने गांव बसई गई थी। रामेश्वर और कृष्णा के घर दबिश दी।

पढि़ए… एएसपी और MLA पति के बीच हुई नोंक -झोंक एएसपी: फोटो सेशन हो गया तो कुर्सी पर आप बैठिए । विधायक पति : हम यहां न्याय मांगने आए है, फोटो सेशन कराने नहीं। एएसपी: मैंने कुर्सी के लिए कहा है आपको युवक: ये समाज के लिए बैठे हैं। एएसपी : ये बैठने की जगह नहीं है। विधायक पति : हम लोग नाटक कर रहे हैं क्या, फोटो सेशन का नाटक थोड़ी कर रहे हैं यहां पर… युवक : राजपूत समाज ने स्वाभिमान के लिए जिंदगी जी है, ना कि मार खाने के लिए एएसपी : ये गलत बात है। पुलिस ऐसे नहीं गई। एसआई: क्यों इश्यू बना रहे हो फालतू की बातों को विधायक : आपको मेरे से बात करने का तरीका नहीं है।, तो आपसे क्या उम्मीद रखूं विधायक पति: हम यहीं बैठेंगे। एएसपी: बैठो आप



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading