☜ Click Here to Star Rating


पाली शहर के मंडिया रोड ट्रीटमेंट प्लांट संख्या एक-दो में मंगलवार शाम को आयोजित बैठक में अपनी बात रखते हुए उद्यमी नवीन मेहता।

पाली इंडस्ट्रीज को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहे नाटकीय घटनाक्रम के बाद मंगलवार को मंडिया रोड ट्रीटमेंट प्लांट संख्या एक-दो में उद्यमियों की बैठक हुई। जिसमें उद्यमी केतन गुलेच्छा और अनिल गुंदेचा ने इस्तीफा देते हुए एसपी चौपड़ा और अशोक लोढ़ा को सीईटीपी

.

पाली शहर के मंडिया रोड ट्रीटमेंट प्लांट संख्या एक-दो में मंगलवार शाम को आयोजित बैठक में मौजूद उद्यमी।

पाली शहर के मंडिया रोड ट्रीटमेंट प्लांट संख्या एक-दो में मंगलवार शाम को आयोजित बैठक में मौजूद उद्यमी।

बैठक में उद्यमी प्रवीण कोठारी, अमरचंद समदडिया, धनराज दैय्या, नवीन मेहता, विमल सालेचा, भीकाराम पटेल, संदीप लसोड़, श्रवण कोठारी, रहुफ भाई, देवराज भंसाली, विरेन्द्र बाहेती, रतन मालू, शांतिलाल गुलेच्छा, रवि मेहता, नरेश मेहता, सुनील पौद्दार, ड्राइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनिश्वर राज मोदी, सचिव राधेश्याम बियाणी सहित कई उद्यमी मौजूद रहे।

ड्राइंग एसोसिएशन ने नहीं भेजे थे लोढ़ा-चौपड़ा का नाम बता दे कि पूर्व में एसपी चौपड़ा और अशोक लोढ़ा ने अपना नाम ड्राइंग एसोसिएशन को भेजा था लेकिन किसी कारण से उन्होंने दोनों के नाम आगे डायरेक्टर के लिए नहीं भेजे। क्योंकि उद्यमियों का एक गुट अंदर ही अंदर लोढ़ा और चौपड़ा को फिर से सीईटीपी फाउंडेशन में नहीं देखना चाहता था। ऐसे में उनका नाम ड्राइंग एसोसिएशन से नहीं भेजा गया और वे डायरेक्टर नहीं बन सके। लेकिन उद्यमियों का एक पक्ष दोनों को फिर से सीईटीपी फाउंडेशन में रखने के पक्ष में था। ऐसे में मंगलवार को हुई बैठक् में नया मोड आया और केतन गुलेच्छा और अनिल गुंदेचा ने इस्तीफा देते हुए एसपी चौपड़ा और अशोक लोढ़ा को सीईटीपी ट्रस्ट में शामिल करने की बात कही। तब जाकर लोढ़ा का मंडिया रोड इंडस्ट्रीयल एरिया से और चौपड़ा का नाम पावर प्रोसेस एसोसिएशन से भेजा गया और दोनों डायरेक्टर बन सके। उद्यमियों में चर्चा है कि सचिव और अध्यक्ष पद के लिए फिर से चौपड़ा और लोढ़ा को ही कमान सौंपी जा सकती है।

अब बुधवार को होने पाली मीटिंग के बाद स्थिति साफ होगी कि लोढ़ा-चौपड़ा को फिर से सीईटीपी फाउंडेशन की कमान मिलती है यहां अध्यक्ष-सचिव पद पर नए चेहरे देखने को मिलेंगे। इधर ड्राइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनिश्वरराज मोदी, सचिव राधेश्याम बियाणी ने अपने पद से इस्तीफा दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading