![]()
मथानिया थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को पाली से गिरफ्तार किया।
जोधपुर की मथानिया थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए की मूंगफली का दाना गायब करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गुजरात भेजे गए मूंगफली दाने को गायब कर दिया था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रक चालक को पाली से गिरफ्तार
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि मथानिया क्षेत्र के धनराज सोनी ने कुछ दिनों पूर्व ट्रक में 20 लाख रुपए के करीब मूंगफली दाना भरवा कर गुजरात भेजा था, लेकिन चालक गंतव्य स्थल पर नहीं पहुंचा। उसकी तलाश करने के बावजूद ट्रक और मूंगफली दाने का कोई पता नहीं चला। इस पर धनराज जोशी ने 8 सितंबर को मथानिया थाने में मामला दर्ज करवाया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने राजस्थान के अलावा अन्य जगहों पर भी ट्रक चालक की तलाश शुरू की।
पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक चालक पाली में है। इस पर टीम पाली पहुंची और चालक बिलाल पुत्र मेहरदिन निवासी कुशलावा थाना लोहावट को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 20 लाख रुपए का मूंगफली दाना और ट्रक भी बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी तीन मामले दर्ज हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments