बीकानेर| नवयुवक कला मंडल की ओर से संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से नाटक महाराणा प्रताप के मंचन की तैयारी के लिए यूएस अकादमी सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 40 से भी अधिक कलाकार महाराणा प्रताप की जीवनी को मंच पर साकार करने
गत 25 दिनों से चल रही इस दो माह की कार्यशाला में ध्वनि एवं प्रकाश तकनीक पर आधारित नाटक महाराणा प्रताप के निर्माण व पूर्वाभ्यास का कार्य चल रहा है। प्रस्तुति सहायक नवेद भाटी तथा जयकिशन केशवानी ने बताया कि वरिष्ठ रंगकर्मी रवि शुक्ल के संयोजन एक टीम में वेशभूषा, रूप सज्जा पर विशेष कार्य कर रही है। नाटक का मंचन सितम्बर के मध्य में बीकानेर में किया जाएगा। मंचन की तैयारियों के लिए अरुण बारूपाल, निर्मल रांकावत, भवानी शंकर, राम नायक, रमेश पुरी सहित 20 सदस्यों की एक टीम भी बनाई गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments