☜ Click Here to Star Rating



25 से ज्यादा लोग मिशन को आगे बढ़ाने में जुड़े हुए हैं … बैरवा समाज द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन के तहत समाज में बालिका शिक्षा को लेकर धरातल पर काम रहा है। इस मुहिम में बैरवा समाज के लगभग दो दर्जन से अधिक लोग जुड़े है और मिशन को आगे बढ़ाने में अ

.

संस्था का फोकस… पितृविहिन व निर्धन बालिकाओं को शिक्षा से जोड़े रखना व आर्थिक संबल देना प्राथमिकता। आर्थिक तंगी से समाज की बेटी पढ़ाई नहीं छोड़े … बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन से समाज के लोग जुड़े और अब तक समाज की 700 बालिकाओं को शिक्षा संबल प्रदान किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन के लोगों की सोच है कि बैरवा समाज की बेटी आर्थिक तंगी के चलते शिक्षा नहीं छोड़े, क्योंकि बालिका शिक्षित होगी तो समाज प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। अब तक तीन कार्यक्रम हुए … . अब तक तीन बैरवा समाज के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम कराएं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन के तहत बैरवा समाज द्वारा अब तक तीन कार्यक्रम आयोजित कर समाज की निर्धन व पितृविहिन बालिकाओं को शिक्षा संबल प्रदान किया है। कार्यक्रम के दौरान समाज की 700 बालिकाओं को शिक्षा संबल देकर सशक्तिकरण का काम किया है। बैरवा समाज का यह प्रयास लगातार जारी है तथा चतुर्थ कार्यक्रम अगस्त माह के अंत में आयोजित किए जाने को लेकर बालिकाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। सवाईमाधोपुर | बैरवा समाज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत अब तक समाज की पितृविहिन व गरीब 700 बालिकाओं को शिक्षा संबल प्रदान कर चुका है।

समाज की ओर से अगस्त माह में चतुर्थ पितृविहिन बालिका शिक्षा संबल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन के संयोजक बाबूलाल बैरवा सेवानिवृत प्रधानाध्यापक की पहल पर समाज ने यह बीड़ा उठाया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन के संयोजक सेवानिवृत प्रधानाध्यापक बाबूलाल बैरवा ने बताया कि समाज की गरीब व पितृविहिन बालिकाओं का स्कूल आर्थिक तंगी के चलते छूट जाता था, जिससे वे शिक्षा से वंचित रह जाती थी।

बैरवा समाज की ऐसी बालिकाओं को शिक्षा संबल प्रदान करने का उन्होंने बीड़ा उठाया। शुरुआत में उन्होंने अपने खर्चे पर समाज की पितृविहित, गरीब राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को शिक्षा संबल प्रदान किया। उनकी पहल को समाज ने सराहा और आगे आकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अंतर्गत बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने व महिला सशक्तिकरण का काम किया। संस्था के बारे में… बैरवा समाज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत गरीब बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading