![]()
तीरंदाजी और एथलेटिक्स खेल अकादमी का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 4.38 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।
बारां जिले में समरानियां में तीरंदाजी और एथलेटिक्स खेल अकादमी का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 4.38 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। टेंडर प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है।
राज्य सरकार ने 2024-25 के बजट में शाहाबाद में अकादमी की घोषणा की थी। इसके बाद समरानियां में जमीन आवंटित की गई। बजट स्वीकृति में विलंब के कारण योजना रुकी हुई थी।
पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता बंसत कुमार गुप्ता के अनुसार, अकादमी में एथलेटिक ट्रैक, छात्रावास और मैस का निर्माण किया जाएगा। वर्कऑर्डर जारी होने के बाद 12 महीने में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि यह अकादमी जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के अंतर्गत संचालित होगी। यहां तीरंदाजी के साथ-साथ 100, 200 और 400 मीटर दौड़, मैराथन, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अकादमी के शुरू होने से जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments