☜ Click Here to Star Rating


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो पुलिस जीप को चालक भगाकर ले गया।

जोधपुर के ईस्ट जिले के एयरफोर्स थाना क्षेत्र के राजपूत हॉस्टल के बाहर सड़क हादसा सामने आया। यहां APO चल रहे पुलिस उप अधीक्षक ने हॉस्टल से पैदल जा रहे छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एम्स हॉस्पिटल ले ज

.

लोगों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया।

लोगों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया।

दरअसल एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में राजपूत हॉस्टल से छात्र पैदल जा रहा था। तभी तेज स्पीड कार ने उसे चपेट में ले लिया। कार को APO हुए पुलिस उप अधीक्षक जब्बर सिंह चला रहे थे। घटना के बाद समाज के लोगों ने उनके नशे में होने को लेकर जमकर हंगामा किया। वहीं घायल छात्र को एम्स हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

समाज के लोगों ने पुलिस अधिकारी को बचाने का आरोप लगाया।

समाज के लोगों ने पुलिस अधिकारी को बचाने का आरोप लगाया।

इधर समाज के लोगों ने देर रात विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर राजपूत समाज छात्रावास के बाहर बड़ी संख्या में समाज के लोग धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। बाद में लोगों से समझाइश की गई।

लोगों के बढ़ते विरोध के बाद चालक APO पुलिस उप अधीक्षक जब्बर सिंह चारण को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया। इसके बाद धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने विरोध समाप्त किया। इधर इस पूरे मामले को लेकर एयरपोर्ट के थाना अधिकारी ने चुप्पी साध रखी है। कई बार कॉल करने के बावजूद उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

एयरपोर्ट थाना अधिकारी रामकृष्ण ताडा ने बताया कि हादसा देर रात 11:30 बजे के करीब हुआ। न्यू केंपस के पीछे के गेट की तरफ से छात्र हॉस्टल से बाहर पैदल जा रहा था। उसी दौरान ये हादसा हो गया। DSP के शराब पीने को लेकर मेडिकल जांच करवाई जाएगी। उसके बाद उसकी पुष्टि हो सकेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading