☜ Click Here to Star Rating


डूंगरपुर में जिला लेखा सेवा एसोसिएशन का वार्षिक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित।

डूंगरपुर में रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी भवन में जिला लेखा सेवा एसोसिएशन का वार्षिक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला कोषाधिकारी एनआर विश्नोई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

.

इस अवसर पर एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव भी संपन्न हुए। सर्वसम्मति से सहायक लेखाधिकारी द्वितीय प्रतीक जैन को जिला अध्यक्ष चुना गया। साथ ही रजनीश प्रकाश चौबीसा, किशोर डिंडोर, जयेश कलाल, खुशवीर सिंह चौहान, निर्भय पाटीदार और जयेश हडात को प्रांतीय प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।

सर्वसम्मति से सहायक लेखाधिकारी द्वितीय प्रतीक जैन को जिला अध्यक्ष चुना गया।

सर्वसम्मति से सहायक लेखाधिकारी द्वितीय प्रतीक जैन को जिला अध्यक्ष चुना गया।

कार्यक्रम में जिलेभर के सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अकाउंटेंट्स शामिल हुए। जिला कोषाधिकारी विश्नोई ने एसोसिएशन की ओर से नए कनिष्ठ लेखाकारों का स्वागत किया। इस दौरान सभी नवनियुक्त कनिष्ठ लेखाकारों ने अपना परिचय दिया।

अपने संबोधन में जिला कोषाधिकारी विश्नोई ने सभी सदस्यों से राज्य सरकार की मंशानुरूप अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading