![]()
केरल राज्य पावरलिफ्टिंग संघ एवं पावरलिफ्टिंग इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में कोझिकोड, कालीकट में नेशनल मास्टर्स क्लासिक एवं इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बाड़मेर की अनीता राठी ने 63 किलो मास्टर वन भार वर्ग में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत एवं एक स्वर्ण पदक सहित कुल चार पदक जीते है। राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के आयोजन सचिव विनोद साहू ने बताया कि अनीता ने बेंच प्रेस में स्वर्ण पदक, स्क्वाट में रजत पदक, डेड लिफ्ट में रजत पदक एवं ओवरऑल में कुल 290 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता। अनीता ने अपनी जीत का श्रेय परिवारजन को दिया। चैंपियनशिप में देशभर के 26 राज्यों के कुल 550 से अधिक पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments