नटवाड़ा| धार्मिक स्थलों के विकास के लिए नटवाड़ा स्थित श्री बद्रीनाथ मंदिर को 3 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई। मंदिर में मौका निरीक्षण कर विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के आदेश भी जारी हुए। यह राशि निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा की अनुशंसा प
इन स्थलों तक पहुंचने की सुविधा दी जाए, जिससे आम लोगों की आय बढ़े और पर्यटक भारतीय संस्कृति से जुड़ सकें। बजट में टोंक जिले के तीन मंदिरों के लिए कुल 9 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए। इनमें नटवाड़ा का श्री बद्रीनाथ मंदिर, टोडारायसिंह का सिंधोलिया माता मंदिर और मालपुरा का लापोडिय़ा मंदिर शामिल हैं। तीनों को 3-3 करोड़ रुपए की राशि दी गई। भाजपा नटवाड़ा मंडल कोषाध्यक्ष रामदेव प्रजापत, तेज भंवर सिंह राठौड़, रामजी लाल बोकण और श्याम जोशी ने बताया कि श्री बद्रीनाथ मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग वर्षों से चल रही थी। श्री बद्रीनाथ मंदिर को पर्यटन का दर्जा मिलने से क्षेत्र का समुचित विकास होगा। कम विकसित इलाकों को बढ़ावा मिलेगा। निवेश को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments