दादा की अंगुली पकड़कर सड़क पार कर रही ढाई साल की बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। करीब 20 फीट तक बाइक वाला बच्ची को घसीटते ले गया। बदहवास दादा ने बाइक सवार को पकड़ने का प्रयास भी किया, पर कामयाबी नहीं मिली। मामला अजमेर के नसीराबाद इलाके का है।
उधर, रिपोर्ट के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपी बाइक सवार को नहीं पकड़ पाई है। पुलिस सीसीटीवी की जांच की बात कह रही है।
PHOTOS में देखें एक्सीडेंट…

अजमेर के नसीराबाद स्थित बलंवता चौराहे के पास दादा की अंगुली पकड़कर ढाई साल की कृषिका सड़क पार कर रही थी।

तेजी से आई बाइक ने कृषिका को जोरदार टक्कर मारी। कृषिका करीब 20 फीट तक बाइक के साथ घिसटती चली गई।

एक्सीडेंट के बाद बदहवास दादा कृषिका की ओर दौड़े। उन्होंने उसको गोद में उठाया और हॉस्पिटल ले गए।
8 अगस्त को बाइक ने मारी थी टक्कर नसीराबाद के बलंवता चौराहा के रहने वाले अशोक कुमार ने 11 अगस्त को सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 8 अगस्त को वह अपनी पोती कृषिका ( 2 साल 6 महीने) के साथ सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक तेजी से आई और पोती को टक्कर मारती हुई घसीट ले गई। कृतिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
लोगों की मदद से उसे नसीराबाद हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां से अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। 9 अगस्त को बच्ची को छुट्टी दे दी गई थी। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक भंवर सिंह ने बताया- मामला दर्ज कर लिया गया है। बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
(इनपुट-सुधीर मित्तल, रियाज अहमद, नसीराबाद)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments