![]()
14 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षक संघ अंबेडकर ने चूरू जिला कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया।
राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को चूरू में शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। जिलाध्यक्ष शिवाराम मेघवाल के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया।
प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा से मुलाकात की। जिला मंत्री राकेश कुमार मेघवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है।
प्रमुख मांगों में रोस्टर पंजिका अपडेट कर पदोन्नति करना, बकाया डीपीसी का जल्द निपटारा, छात्रवृत्ति दर को वर्तमान मूल्य सूचकांक के अनुसार संशोधित करना शामिल हैं। साथ ही कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को छात्रवृत्ति देने की मांग की गई है।
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, क्रमोन्नत विद्यालयों में व्याख्याताओं के पद सृजन, नई शिक्षा नीति में संशोधन और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को यथावत रखने की मांग भी प्रमुख है।
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री प्रह्लादसिंह रॉय, प्रदेश उपसभाध्यक्ष श्रवण कुमार चिराणिया, प्रदेश संरक्षक शीशराम माहिच समेत विभिन्न ब्लॉक के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments