☜ Click Here to Star Rating


अलवर में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके। यहां तक कि एक पक्ष का युवक बंदूक लेकर भी घूमता रहा। मारपीट में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। हॉस्पिटल में भी दोनों प

.

घटना बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के बेरेबास गांव की रविवार सुबह करीब 9:15 बजे की है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ बगड़ तिराहा थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।घटना का वीडियो भी सामने आया है।

5 PHOTOS में देखिए पूरा घटनाक्रम…

बेरेबास गांव में रविवार सुबह मिट्‌टी की डोल को लेकर लाठी-डंडों से लड़ते दोनों पक्षों के लोग।

बेरेबास गांव में रविवार सुबह मिट्‌टी की डोल को लेकर लाठी-डंडों से लड़ते दोनों पक्षों के लोग।

टकराव के दौरान एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते हुए दोनों पक्षों के लोग।

टकराव के दौरान एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते हुए दोनों पक्षों के लोग।

इस दौरान एक पक्ष का युवक खेत में बंदूक लेकर आ गया।

इस दौरान एक पक्ष का युवक खेत में बंदूक लेकर आ गया।

अलवर के जिला अस्पताल में घायलों को भर्ती करवाया गया। वहां भी दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

अलवर के जिला अस्पताल में घायलों को भर्ती करवाया गया। वहां भी दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

जिला हॉस्पिटल में भिड़े दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया गया।

जिला हॉस्पिटल में भिड़े दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया गया।

हॉस्पिटल में भी आमने-सामने हो गए दोनों पक्ष बेरेबास गांव में आज सुबह करीब सवा नौ बजे रहमदीन के परिवार के लोग अपने खेत में हल जोत रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष जाकरदीन के परिवार के लोग आ गए। दोनों के खेते सटे हुए हैं।

दोनों के खेत की मिट्‌टी की मेड़ साझे की है। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों से मारपीट के साथ पत्थरबाजी हो गई।

घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वहां भी दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

दोनों पक्षों में हुई मारपीट के बाद अलवर जिला हॉस्पिटल में घायल लोग।

दोनों पक्षों में हुई मारपीट के बाद अलवर जिला हॉस्पिटल में घायल लोग।

साझे की मेड़ पर कब्जा करने का आरोप जाकरदीन ने बताया कि सुबह हमारे खेत में मिट्टी की डोल पर रहमदीन के परिवार के लोग हल चला रहे थे। हमने उन्हें रोका तो उन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें बेरेबास गांव निवासी आमीन (35), शौकत अली (30), साहब खान (45), नूरजहां (35), अंसार (30) और जफ्फी के चोट आई है।

वहीं दूसरे पक्ष के फहीद खान ने बताया कि ये मिट्टी की डोल साझे की है। ये लोग कब्जा करना चाहते हैं। इस हमले में हमारे पक्ष के रहमदीन (40), इलियास (45), रॉबिन (27), आसिब (25) समेत 6 लोग घायल हो गए।

पुलिस को दोनों पक्षों को पहचानना हुआ मुश्किल SHO देशराज सिंह ने बताया- दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के लोग इतने थे कि पहचानना मुश्किल हो गया था कि कौन किस पक्ष का है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस ने एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है, ताकि हालात पर काबू पाया जा सके और दोबारा ऐसी घटना न हो। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading