![]()
डीग जिले के कुम्हेर कस्बे में एक निजी मैरिज होम कुसुम गार्डन में कथित धर्म परिवर्तन रैकेट चलाए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार को इसकी सूचना मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
बजरंग दल के जिला संयोजक नितेश चौधरी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे, तो मौजूद लोग भागने लगे। चौधरी का कहना है कि धर्म परिवर्तन कराने वाला मुख्य व्यक्ति अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया। मौके पर कामा, पहाड़ी, कुम्हेर और मवई क्षेत्र के बजरंग दल कार्यकर्ता भी एकत्रित हो गए।
इस मामले की सूचना कुम्हेर थाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया- मामले की जांच की जा रही है और यदि धर्म परिवर्तन जैसे अपराध के साक्ष्य मिलते हैं, तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इस मैरिज होम में प्रत्येक रविवार को धर्म परिवर्तन कराया जाता है। संत रामपाल के कीर्तन के नाम पर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है। कई बार अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
बजरंग दल के संयोजक नितेश चौधरी ने कहा-प्रशासन ने सख्त कार्रवाई नहीं की, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे और उसकी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments