कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते लोग
अजमेर नगर निगम प्रशासन की ओर से घर-घर कचरा संग्रहण और कचरा परिवहन की टेंडर में मनमर्जी से कटौती करने से नाराज ठेकेदार ने सफाई श्रमिकों के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ठेकेदार का कहना रहा कि जब तक भुगतान नहीं किया ज
ठेकेदार ने बताया – अजमेर नगर निगम के अन्तर्गत उत्तर क्षेत्र के घर-घर कचरा संग्रहण व कचरा परिवहन की स्वीकृत निविदा में शर्तों के अनुसार कार्य किया जा रहा है। किन्तु नगर निगम प्रशासन द्वारा जो कार्रवाई की जा रही है, पूर्णत अनुचित, अवैधानिक है। निविदा की शर्तों में कहीं भी वार्ड स्कैनिंग बेस पर कटौती अथवा डिपो कटौती का उल्लेख नहीं है।
फिर भी हमारे बिलों से अवैध रूप से यह कटौती की जा रही है। एक ही कटौती को अलग-अलग रूप से काट लिया जाता है। प्रस्तुत बिलों का पूर्ण भुगतान समय पर नहीं किया जाता तथा बडी राशि को होल्ड कर लिया जाता है। होल्ड की हुई राशि का भुगतान अगले बिलों को प्रस्तुत करने के पश्चात् भी नही किया जाता है।
सर्किल इंस्पेक्टर पर दबाव डालकर गाडियों की अनुचित कटौती करवाई जाती है। बिलों का समय पर भुगतान न होने के कारण हमारे कर्मचारी समय पर वेतन से वंचित हो रहे है। इसके चलते कर्मचारी काम करने से इनकार करने एवं हड़ताल करने को विवश हो रहे है। अतः कटौती बंद की जाए और भुगतान किया जाए।
….
पढें ये खबर भी…
छलका बीर का फूलसागर तालाब, ग्रामीणों ने ओढ़ाई चुनरी:अजमेर जिले के 48 में 38 बांध-तालाब ओवर फ्लो, अब तक 1155.9 MM बरसात

अजमेर जिले के ग्राम बीर का फूल सागर तालाब बुधवार को कुछ देर के लिए छलक गया। 30 फीट गहरे इस जलाशय में पहाड़ी झरनों से पानी की आवक हो रही थी। कई दिनों तक बारिश न होने के बावजूद तालाब में चादर चलते ही आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और चुनरी ओढ़ाकर इसका स्वागत किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments