![]()
अजमेर ऑनेस्टी समिति के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन 5 अक्टूबर को किया जाएगा। शिविर में डॉक्टर की ओर से निशुल्क सुविधा दी जाएगी।
इस शिविर में मुफ्त आई चेक अप भार्गव ऑप्टिकल स्टेशन रोड की ओर से किया जाएगा। वही मुफ्त शुगर ब्लड प्रेशर वजन डॉक्टर बी.लाल क्लीनिकल लेबोरेटरी आर्य समाज, आदर्श नगर द्वारा किया जाएगा। मुफ्त फिजियोथेरेपी डॉक्टर सुभाष प्रजापति चिकित्सक दयानंद प्राकृतिक चिकित्सालय आदर्श नगर की ओर से होगा।
शिविर गांधी भवन हॉल आदर्श नगर अजमेर में होगा। शिविर रविवार को सुबह 9:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा। रक्तदाता रजिस्ट्रेशन के लिए नरेश मिश्रा, ललित शर्मा, विनोद अग्रवाल, गोपाल सिंह, हेमलता नाथानी से संपर्क कर सकते हैं। सेवा सहयोग के लिए पवनेश गौड से संपर्क किया जा सकता है। पहले 51 रक्तदाताओं को स्टील बर्ड के हेलमेट वितरित किए जाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments